संत केशव दास को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं अयोध्या के साथ संत महंत एवं हुआ विशाल भंडारा। 
संजय यादव अयोध्या
गौ, संत, परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र सिद्ध पीठ श्री राम बल्लभ कुंज के संत श्री केशव दास जी के साकेतवासोपरांत बृहद भंडारा संपादित हुआ। संतो, महतो ने संत केशव दास को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
श्री राम बालभा कुंज के गो संत, परमार्थ सेवी श्रीमहंत राम शंकर दास वेदांती जी महाराज की अध्यक्षता एवं यशस्वी अधिकारी श्री राजकुमार दास जी महाराज के व्यवस्थापकत्व में संचालित भंडारे में बड़ी संख्या में संत, महतो, अतिथियों, भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। अधिकारी राज कुमार दास
महाराज द्वारा सभी समागत संत महंत को दक्षिणा भेंट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुनीत अवसर पर श्री मणि राम दास महाराज की छावनी के यशस्वी उत्तराधिकारी महत कमल नयन दास जी महाराज, राम कचहरी मंदिर के यशस्वी पीठाधीश्वर महंत शशिकांत दास जी महाराज, पत्थर मंदिर के महंत
मनीष दास जी महाराज, तुलसी दास जी की छावनी के पीठाधीश्वर जनार्दन दास जी महाराज, डांडिया मंदिर के यशस्वी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गिरीश दास जी महाराज, महामंडलेश्वर राम जी शरण दास जी आदि शामिल रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





