महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया जनौरा व कल्याण सिंह वार्ड भ्रमण, नाला व सड़क निर्माण का दिलाया भरोसा

SHARE:

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया जनौरा व कल्याण सिंह वार्ड भ्रमण, नाला व सड़क निर्माण का दिलाया भरोसा

Oplus_131072

संजय यादव अयोध्या

नगर निगम के “नगर की सरकार आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जनौरा और कल्याण सिंह वार्ड का दौरा कर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान महापौर के स्वागत में स्थानीय नागरिकों ने पलक-पांवड़े बिछाए और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। महापौर ने लोगों को नाला और सड़क निर्माण समेत कई विकास कार्यों का भरोसा दिलाया।सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में नगर निगम की टीम, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में पक्का तालाब पर एकत्र हुई। यहां शिविर में पार्षद धर्मेंद्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव सिंह उर्फ गोलू और भाजपा नेता अनुराग त्रिपाठी, रामजी सिंह, अजय राज सिंह ने महापौर का स्वागत किया। महापौर ने मंत्रेश्वर मंदिर में दर्शन कर वार्ड भ्रमण की शुरुआत की।
भ्रमण के दौरान जलभराव, जलापूर्ति, नाली निर्माण, अतिक्रमण और सफाई जैसी समस्याओं को नागरिकों ने प्रमुखता से उठाया। भाग्यनारायण सिंह ने सड़क चौड़ीकरण और 300 मीटर लंबे नाले के निर्माण की मांग की, जिस पर महापौर ने सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। मीना कनौजिया और राधा द्वारा उठाई गई जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पंप लगवाने और सफाई के निर्देश दिए गए।
महापौर ने कई स्थानों पर जलकल और नगर निगम अधिकारियों को स्टैंड पोस्ट, नाली निर्माण और पाइपलाइन बिछाने जैसे कार्यों के लिए तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। वहीं, सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव कार्य की उन्होंने सराहना की।
कल्याण सिंह वार्ड में पार्षद सूर्यकुमार तिवारी ने बारातघर के पास अतिक्रमण की समस्या उठाई। परिक्रमा मार्ग पर हेम वर्मा ने नाले पर अतिक्रमण की ओर ध्यान आकर्षित कराया, जिस पर महापौर ने तुरंत अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।
लोकार्पण भी किया गया:
महापौर ने भ्रमण के दौरान गांधी नगर क्षेत्र में 8 लाख और चुंगी नाका क्षेत्र में 7 लाख की लागत से बनी नई सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने दी।अंतिम पड़ाव में पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर महापौर का स्वागत भगवान श्रीराम के चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, नगर निगम अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महापौर ने कहा कि नगर की जनता के सुझावों और आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाई जाएंगी और अयोध्या को स्वच्छ, सुंदर व विकसित बनाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment