सैकड़ों लोगों ने बाबा की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली की कामना।

SHARE:

धूमधाम से सम्पन्न हुआ,दो दिवसीय गुप्तेश्वर बाबा का मेला।

सैकड़ों लोगों ने बाबा की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली की कामना।


घाणेराव,पाली

घाणेराव कस्बे के दक्षिणी छोर पर पहाड़ी की गुफा में स्थित स्वयं भू गुप्तेश्वर महादेव व द्वादश ज्योतिर्लिंग का दो दिवसीय विशाल व भव्य मेला धूम धाम से पन्न हुआ। मेले के दूसरे दिन गुप्तेश्वर महादेव के स्वयं भू शिवलिंग सहित सभी ज्योर्तिलिंग के रुद्राभिषेक व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद वरघोड़े का आयोजन हुआ। वरघोड़ा मोतिगीरी जी धूणी पहुंच कर गणपति रिद्धि सिद्धि व शिवालय में महाआरती का आयोजन कर पुनः गुप्तेश्वर पहुंचा। यहां पर कई प्रकार रेशों का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमानजी व गुप्तेश्वर महादेव की ध्वजा की बोली बोली गई। आज दिन भर मोहनराज मेघराज जी काटेर परिवार द्वारा फले चूंदड़ी यानि निः शुल्क भोजन व्यवस्था का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा के प्रसाद के रूप में भोजन किया। रात्रि में धर्मेंद्रसिंह परिहार के बैनर तले नामी कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। इस दौरान संपूर्ण मेले की व्यवस्था में शिव नवयुवक मंडल के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए थे। मेले को सहयोग देकर शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए सभी भामाशाहों व भक्तजनों का आभार जताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment