होम्योपैथी के महत्व दिन प्रति दिन बढ़ रहा- डॉ अजय गुप्ता

SHARE:

होम्योपैथी के महत्व दिन प्रति दिन बढ़ रहा- डॉ अजय गुप्ता

संजय यादव अयोध्या

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अयोध्या मे धूमधाम से मनाया गया डॉ. हैनीमैन का जन्मदिवस

अयोध्या धाम ।

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय श्री राम अस्पताल में स्थित आज, होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्राइड सैम्यूल हैनीमैन का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ हनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर मल्यार्यापण किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि होम्योपैथी के महत्व दिन प्रति दिन बढ़ रहा है जिससे लोगो को लाभ मिल रहा है l डॉ. हैनीमैन के चिकित्सा पद्वति के विशेष योगदान पर प्रकाश डाला गया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि डॉ. हैनीमैन के जीवन और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास पर विस्तार से चर्चा की। संदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. हैनीमैन ने रोगमुक्त समाज की कल्पना को साकार करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी खोज आज भी लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य और कल्याण का मार्ग प्रशस्त है। होम्योपैथी के सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सा में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होम्योपैथी न केवल एक प्रभावी उपचार पद्धति है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के समग्र स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करती है। खास बात यह है कि इस चिकित्सा पद्धति से शरीर को नुकसान नही होता जिसकी सबसे बड़ी विशेषता है l श्री शर्मा ने कहा कि
होम्योपैथी के प्रति समर्पण और इसके जनक के प्रति हमेशा सम्मान का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर डॉ. हैनीमैन के दिये गये योगदान और उनके द्वारा स्थापित चिकित्सा पद्धति की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, अयोध्या मीडिया सेंटर के चेयरमैन निर्देशक आचार्य स्कन्द दास, पत्रकार महेंद्र कुमार उपाध्याय और एडवोकेट पत्रकार पवन खरवार मौजूद रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment