शिविर में बताई जेडईडी प्रमाणन योजना की आवश्यकता।
फालना,पाली
लघु उद्योग भारती , फालना-रानी , अध्यक्ष नरेंद्र आर सुथार के तत्वावधान में फालान उद्योग मंडल के मीटिंग हॉल शनिवार को एमएसएमई जेडईडी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के एमएसएमई जेडईडी (जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट) प्रमाणन योजना की जानकारी दी गई। काउंसलिंग ऑफ इंडिया जेडईडी के विषय विशेषज्ञ गौरव सैन व रमेश चंद , गोविंद द्वारा जेडईडी प्रमाणन लागत पर सब्सिडी, हैंड होल्डिंग सहायता, प्रौद्योगिकी की उन्नयन, परिवहन रियायतें, ऋण लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। समापन पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान फालना उद्योग मंडल के अध्यक्ष बहादुरसिंह खालसा, संचालक हेमन्त राणावत, शांतिलाल कंसारा, उद्योगपति सुनिल चौधरी, नरेन्द्र राणावत, ओंकारसिंह खालसा, अंकित राठौड, राकेश अग्रवाल, योगेश मेवाडा, नारायणसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र सुथार, भंवर भाटी, वसीम टांक, भूपेश मेहता, भूपेन वर्मा, दिनेश भण्डारी, पवन, गिरीश अग्रवाल, दिपक, केतन सुथार, जगदीश सहित बडी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





