सारंगवास के सोनाणा खेतलाजी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब,हॉर्स शो में विदेशी पर्यटकों ने दिखाया जलवा।

SHARE:

सोनाणा खेतलाजी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब,हॉर्स शो में विदेशी पर्यटकों ने दिखाया जलवा।

सारंगवास,पाली ।

सारंगवास खेतलाजी तीर्थ धाम में आयोजित 51वें वार्षिक भव्य लक्खी मेले के प्रथम दिन भक्ति, शौर्य और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। रविवार को सुबह मंदिर श्रृंगार और भव्य वरघोड़ा के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर परिसर और मेला स्थल खचाखच भरा नजर आया। शाम को आयोजित शानदार हॉर्स शो में विदेशी पर्यटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, भक्तिमय हुआ माहौल

रविवार की सुबह 8 बजे मंदिर श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। 10 बजे निकले भव्य वरघोड़ा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तराज राजेंद्र शांतिलाल लादाजी भंडारी एंव भक्तराज सूरजमल खण्डप के सानिध्य में निकले वरघोड़े में सजी-धजी सवारियों, पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

हॉर्स शो में दिखा राजस्थानी शौर्य और परंपरा

मेले के दौरान शाम 5 बजे से आयोजित हॉर्स शो मेले का मुख्य आकर्षण बना। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। शानदार घुड़सवारी और पारंपरिक शौर्य प्रदर्शन ने मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घुड़सवारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतियोगियों को ट्रस्ट ने पुरस्कृत किया।

भजन संध्या में बही भक्ति की धारा

रात्रि 8 बजे से आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। सवाई भाट, आशा वैष्णव, नीता नायक, लेहरूदास वैष्णव और शंकर टॉक सहित नृत्यांगनाओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। देर रात तक भजनों की गूंज से पूरा तीर्थ क्षेत्र गूंजता रहा।

सोमवार को एक साथ 60 गैर दल नृत्य करेंगे

रविवार को सुबह ध्वजा चढ़ाने और पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10 बजे से गैर नृत्य का आयोजन होगा। विभिन्न जिलों से आए करीब 60 गैर नृत्य दल अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नर्तक दल जब ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करेंगे, तो पूरा परिसर राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा बिखेर देगा।

मेले पहूचे भक्तो के लिए भोजनशाला में महाप्रसादी शुरू

भारी भीड़ को देखते हुए डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। भोजनशाला की व्यवस्था भक्तराज राजेंद्र शांतिलाल लादाजी भंडारी के सानिध्य में भामाशाहों के सहयोग से शुरू की गई हैं।

भक्ति, शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम
हर साल की तरह इस बार भी सोनाणा खेतलाजी का लक्खी मेला भक्ति, शौर्य और संस्कृति का अनूठा संगम पेश कर रहा है। पहले दिन के हॉर्स शो ने जहां वीरता और परंपरा की झलक दिखाई, वहीं रविवार को गैर नृत्य का आयोजन राजस्थानी लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन करेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह दो दिवसीय मेला एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हो रहा है।

मेले की सफलता के लिए रात-दिन जुटे हुए हैं पदाधिकारी

इस दो दिवसीय मेले की सफलता के लिए भक्त राज राजेंद्र शांतिलाल लादाजी भण्डारी,भक्तरत्न सूरजमल खंडप के सानिध्य व ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी के नेतृत्व में सचिव महेश अखावत,कोषाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल,उपाध्यक्ष रताराम,सहसचिव अशोक सिंह राजपुरोहित,सहकोषाध्यक्ष दिनेश लोहार,सहित ट्रस्ट सदस्य रामलाल प्रजापत,खरताराम चौधरी,छतरसिंह,कमलेश सोनी,रमेश चौधरी,दिनेश आदिवाल,मांगीलाल चौधरी,खरताराम मेघवाल,रताराम चौधरी,ग्राम पंचायत प्रशासक रेखा जणवा रात-दिन जुटे हुए हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment