युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र खिले चेहरे, मुख्यमंत्री भजनलाल को दिया धन्यवाद।

SHARE:

राजस्थान स्थापना दिवस।

युवा एवं रोजगार उत्सव।

युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र खिले चेहरे, मुख्यमंत्री भजनलाल को दिया धन्यवाद।

पाली।

राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के विविध आयोजनों में आज शनिवार को कोटा में राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार एवं युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को अनेक सौगात दी और आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया ।
इस आयोजन का लाईव प्रसारण शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम बांगड कॉलेज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल ने बताया कि रोजगार उत्सव में चिकित्सा विभाग से 176, प्रारंभिक शिक्षा से 7, माध्यमिक शिक्षा से 6, कॉलेज शिक्षा से 7, कोष विभाग से 4, महिला अधिकारिता विभाग से 2 तथा सामाजिक न्याय विभाग से 5 कार्मिक सहित करीब दो सौ से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
*राज्य स्तर से*
कार्यक्रम रोजगार उत्सव (7000 नियुक्ति पत्र वितरण), रोजगार मेला का आयोजन जिला मुख्यालय पर, स्किल नीति का विमोचन, युवा नीति का विमोचन, द्रोणाचार्य अर्वाडियों को भूमि आवंटन के लिए दिशा-निर्देश, निजी क्षेत्र में रोजगार पर रुपये 10 हजार की सहायता के लिए योजना के दिशा-निर्देश जारी करना, अटल ज्ञान केन्द्र के दिशा-निर्देश जारी करना, नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के दिशा-निर्देश जारी करना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, बच्चों को बैग एवं युनिफोर्म का डीबीटी किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल, महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक भागीरथ चौधरी, मुख्य आयोजना अधिकारी रामदयाल राठौड़ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं युवा लाभार्थी मौजूद रहे।

*30 मार्च को प्रातः 7 बजे रन फॉर फिट राजस्थान दौड़*
रविवार को प्रातः 7 बजे रन फॉर फिट राजस्थान दौड़़ का रूट चार्ट बांगड स्कूल से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर सर्कल से पुनः बांगड़ स्कूल पर समापन होगा। जिसमें विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे एवं सरस डेयरी द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की जावेगी। खिलाड़ीगण/आमजन / स्कूली विद्यार्थी/महाविद्यालय विद्यार्थी/एन. एस.एस व एन.सी.सी/स्काउट्स व गाइड्स/नेहरू युवा केन्द्र एवं खेल संघों व खेल अकादमियों के खिलाड़ीगण एवं प्रशिक्षणार्थिगण भाग लेंगे।

*सांस्कृतिक संध्या व कवि सम्मेलन रविवार को*
30 मार्च को राजस्थान दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक संध्या श्री रतनचंद लोढ़ा बाल निकेतन स्कूल में सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति एवं कवि सम्मेलन भी होगा। सांस्कृति संख्या में दीप प्रज्जवल, अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत एवं लंगा गाय श्री मिठ्ठु खां लंगा पार्टी, घूमर एवं तेरहताली नृत्य श्रीमती लीला देवी पादरला, कालबेलिया नृत्य राजस्थान संगी नाटक अकादमी के कलाकारों द्वारा, मयूर नृत्य जितेन्द्र पाराशर डीग भरतपुर एवं पाली जिले के स्थानीय कलाकरों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी प्रकार कवि सम्मेलन में डॉ कविता किरण, डॉ कैलाश चंद्र मण्डेला, श्रीमती आशा पाण्डे, मूरलीधर गौड़, डॉ राम अकेला, श्रीमती तृप्ती पांडे, प्रमोद भंसाली एवं शंकर शिवर द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। 30 मार्च को सांय ही लोढा स्कूल में एक लघु प्रर्दशनी भी लगाई जायेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment