विजेता टीम का किया भव्य स्वागत।
रानी,आबूरोड
उत्तर पश्चिम रेल्वे मजदूर संघ अजमेर मंडल द्वारा आयोजित 7th केशव एच. कुलकर्णी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी आबूरोड शाखा द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टी आर डी विभाग रानी की टीम तरुण इलेवन ने बाज़ी मारी।

विजेता टीम का रानी स्टेशन पर कर्मचारियों द्वारा माला पहना कर एवं मिठाई बांट कर भव्य स्वागत किया गया व ढोल के साथ रैली निकाली। कार्यक्रम के दौरान मजदूर संघ रानी- फालना के शाखा अध्यक्ष उमेश तक्षक,सचिव विजय सिंह शेखावत,कोषाध्यक्ष रमेश सिंह राजपुरोहित,लादुराम मीना,मनोज कुमार मीना,निखिल जैन, एन डब्ल्यू आर इ यू के मंडल उपाध्यक्ष चेतराम मीना,वेदराम,राजेश, नवीन,कपूर,देवीलाल,सुनील,मंजीत सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 293





