जिला कलेक्टर बने टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्र।

SHARE:

जिला कलेक्टर बने टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्र।

पाली,

जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने स्वयं निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीजों को पोषाहार के किट वितरित किए। भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी पाली एवं नायरा एनर्जी के संयुक्त तत्वाधान में जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत शनिवार को जिला मुख्यालय पर संचालित हो रहे जिला क्षय निवारण केन्द्र (टीबी अस्पताल) पर 25 मरीजों कोे पौष्टिक पोषाहार किट जिला कलेक्टर द्वारा वितरित किए गए व सभी टी.बी. मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व टी.बी. मरीजों के साथ भेदभाव न कर जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाॅच व उपचार करवाने के लिए कहा गया। जिन मरीजों द्वारा टी.बी. का ईलाज सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है उन्हें टी.बी. चैंपियन के रूप में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को जिला कलेक्टर द्वारा टी.बी. फ्री इण्डिया की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर सीएमएचओ डाॅ. विकास मारवाल ने टी.बी.रोग के लक्षण व उपचार, जाॅचे तथा निक्षय पोषण योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी पाली तथा नायरा एनर्जी के समस्त पदाधिकारी व भामाशाह कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ उजमा जबीन ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment