शीतला माता के मेले में माता को लगाया ठंडा का भोग, हुआ चंग नृत्य,निशाने बाजी, कालबेलिया नृत्य।
देसूरी,पाली
कस्बे के तेजलाव क्षेत्र में शीतला माताजी मंदिर मैदान में वार्षिक मेला का आयोजन हुआ। जिसमें महाराजा दरबार के घर का पूजापा और ग्राम पंचायत द्वारा पूजा अर्चना करके गांव की खुशहाली कामना की। भामासा परिवार नवरतन जैनs/o हस्तीमल द्वारा पानी और प्रसादी का वितरण किया। सरपंच केसाराम भील उप सरपंच भवानी सिंह वाडपंच सुरेश मेवाड़ा ओम प्रकाश मेवाड़ा भोमशिंग धनु चौधरी घनश्याम छिपा श्रवण सिसोदिया इत्यादि के सानिध्य में रात को भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ।
मेले लगी दुकानों पर महिला पुरुष बालक बालिकाओं की फाग खरीदने की भीड़ लगी हुई थी। मेले में चंग की थाप पर गेरी ये पांवों में घुंघरू बांध कर पारंपरिक नृत्य किया। गरासिया व भील जाती के लोग अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नृत्य कर लोगो का मन मोह लिया। मेले में मिट्टी की गैड फोड़ने का भी आयोजन हुआ लेकिन बंदूक धारियों से नई फूटी तो ग्रामीणों देशी गोली पत्थर से फोड़ी और ग्राम पंचायत द्वारा सभी गैर नृतकों को पुरस्कार दिया गया। सरपंच केसाराम भील ने सभी मेलार्थियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





