उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

SHARE:

चित्तौडगढ से
नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

चित्तौडगढ जिला उपाध्यक्ष प्रमुख चुनाव:

चित्तौड़गढ़: उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, रामेश्वर लाल धाकड़ ने भाजपा को 21 वोटों से हराया

चित्तौड़गढ़, 26 नवंबर 2026
जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद के लिए आज हुए चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर लाल धाकड़ ने भाजपा प्रत्याशी चंडी बाई को 21 मतों के बड़े अंतर से हराकर उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने रामेश्वर लाल धाकड़ का माला पहनाकर स्वागत किया और नारे लगाए।
जीत के बाद रामेश्वर लाल धाकड़ ने कहा कि यह जीत सभी जिला परिषद सदस्यों और कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि वे सबको साथ लेकर विकास कार्य करेंगे। आज सुबह
काग्रेस से रामेश्वर लाल धाकड़, भाजपा से चंन्द्री बाई ने पेश की दावेदारी
जिला उपाध्यक्ष प्रमुख चुनाव कांग्रेस से रामेश्वर लाल धाकड़ भाजपा सें चादी बाई ने पेस की दावेदारी
जिला परिषद की 35 सीटो में काग्रेस के 28 और भाजपा के 7 सदस्य आज होने वाले मतदान पर टिकी सबकी निगाहें

जिला उप प्रमुख पद के चुनाव को लेकर जिले की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है चुनावी प्रकिया के तहत भाजपा और कांग्रेस दोंनो दलो के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए है कांग्रेस ने रामेश्वर धाकड को मैदान मे उतारा है जबकि भाजपा की ओर से चंद्री बाई ने नामांकन पेश कर अपनी दावेदारी जताई
कांग्रेस प्रत्यासी रामेश्वर लाल धाकड़ वर्ष 2020 मे ढोरिया ग्राम पंचायत के संरपच रह चुके है वही भाजपा प्रत्यासी चंन्द्री बाई पूर्व मे भदे पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी है करीब 15 वर्ष पहले उन्होंने प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली थी दोनों प्रत्याशी के नामांकन के साथ ही जिला उपाध्यक्ष प्रमुख पद का मुकाबला अब औपचारिक रूप से सामने आ गया है

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment