चितौडगढ
कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन,
प्रतापगढ़ में भाजपा की जिला प्रमुख बनने पर पहुंचे सांवल दरबार
सांवलियाजी- राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने मेवाड के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। ज्ञात हो की जिला प्रमुख चुनाव में प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रमुख बनने की खुशी में मंत्री मीणा ने सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। मंत्री मीणा के साथ कपासन पूर्व विधायक व प्रतापगढ़ प्रभारी बद्रीलाल जाट सिंहपुर ने भी सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। पूर्व विधायक जाट ने जानकारी देते हुए बताया की बाप पार्टी व कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद सदस्यों ने भाजपा को समर्थन देकर हकरी देवी मीणा को जिला प्रमुख बनाया जिस पर प्रतापगढ़ जिला परिषद क्षेत्र की जनता व जिला परिषद सदस्यों का आभार जताया गया। मंत्री मीणा व पूर्व विधायक जाट के सांवलियाजी पहुंचने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने अगवानी कर स्वागत किया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचने पर परम्परा के अनुसार ओसरा पुजारी गोविन्द वैष्णव ने ठाकुरजी का चरणामृत व तुलसीपत्र देकर, उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंटकर मंत्री मीणा का स्वागत किया। मंत्री मीणा व पूर्व विधायक जाट ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रतापगढ़ में भाजपा की जिला प्रमुख बनाने के लिए ठाकुरजी का आभार जताया।
बाइट- बद्रीलाल जाट, पूर्व विधायक
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432



