शराब के नशे में छत से गिरने से 23 वर्षीय युवक की हुई मौत।

SHARE:

खबर लोकेशन- सांवलियाजी
चितौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

शराब के नशे में छत से गिरने से 23 वर्षीय युवक की हुई मौत,
पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

सांवलियाजी- शराब के नशे में गेस्ट हाउस की छत से गिरने से 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी से प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के चार युवक शुक्रवार रात्रि में सांवलियाजी पहुंचे व चारों युवक शुक्रवार रात्रि में शराब पीकर नशे में मस्त थे। जिन्होंने होटल सवाई भोज में रुकने के लिए कमरा लिया। सभी लोगों ने रात्रि में बंद कमरे में और शराब पी व सो गए। इसी दौरान रात्रि लगभग 3 बजे चार युवक में से एक दीक्षांत पुत्र विनोद कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी पीचानवासी पुलिस थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनू जो कमरे के पास बाहर बनी बालकनी से नीचे गिर गया। दीक्षांत के नीचे गिरने की सूचना पर साथी तीनों युवक व होटल कर्मी घायल अवस्था में दीक्षांत को उप जिला चिकित्सालय मण्डफिया सांवलियाजी लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने दीक्षांत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी रविंद्र सेन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे व घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दी। मृतक युवक के परिजन शनिवार शाम को सांवलियाजी पहुंचे। जिस पर पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामला दर्ज कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment