के.एस. लोढ़ा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

SHARE:

*के.एस. लोढ़ा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित*

फालना। कनकराज सांवराज लोढ़ा पब्लिक स्कूल, फालना में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिरुचि एवं सौंदर्यबोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ मनीष कोचर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में चारों हाउस के कुल 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ग में पार्श्वनाथ हाउस ने प्रथम, ऋषभदेव हाउस ने द्वितीय तथा नेमिनाथ हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में भी चारों हाउस के कुल 24 विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस वर्ग में पार्श्वनाथ हाउस ने प्रथम, ऋषभदेव हाउस ने द्वितीय तथा वर्धमान हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य कोचर ने बताया कि इस प्रकार की सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, सौंदर्यबोध एवं सामूहिक कार्य करने की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती कुमुद वशिष्ठ एवं श्री जितेंद्र परिहार ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन सीसीए प्रभारी श्रीमती पूनम गोयल के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर हाउस इंचार्ज श्रीमती शारदा जोशी, श्रीमती वंदना दवे, सुश्री अनुकृति सिंह एवं श्रीमती खुशी मालवीय ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला, कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment