शिक्षा के क्षेत्र में श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास सराहनीय -बोहरा
सादडी,पाली।
शिक्षा के क्षेत्र में श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास सराहनीय है।ट्रस्ट द्वारा विद्यालय को गोद लेकर विद्यालय भवन का जीर्णोद्वार व शिक्षक लगाकर संबलन देना अन्य प्रवासियों को भी प्रेरणा देगा।उक्त उद्गार नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट संजय बोहरा ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सेवटो का बेरा में आयोजित समारोह में व्यक्त किए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मांगीलाल गेहलोत ने पुनमिया परिवार के योगदान को अनुकरणीय व अभिनंदनीय बताया।भामाशाह निमित पुनमिया ने विश्वास दिलाया कि वह ट्रस्ट के माध्यम से सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।समाजसेवी नरेश ओझा ने कहा कि विद्यादान महादान है।भामाशाह ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पसीने की कमाई को लगाकर प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।ओझा ने पुनमिया परिवार के जनोपयोगी कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने ट्रस्ट के जिला कलेक्टर के नवाचार ‘आओ गांव चले ‘ के तहत इस विद्यालय को गोद लेकर शैक्षिक सहशैक्षणिक योगदान करने को सराहते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी शिक्षा विभाग को ट्रस्ट की ओर से सहयोग मिलेगा। संकुल संस्कृत शिक्षा अधिकारी मीठालाल व ग्रामीण मालाराम चौधरी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रवि मालवीय,हितेंद्र सिंह,रमेश कुमार,गिरीश रावल,पार्षद महेंद्र माली,एस एम सी अध्यक्ष राजेश कुमार,मोहनलाल गरासिया,भूराराम चौधरी,रुपाराम,जगदीश सहित सेवटो का बेरा के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।इससे पहले संस्था प्रधान शांतिलाल कुमावत, स्टाफ सदस्यों कालूराम,कसनाराम, कृष्णकांत,भावेश के नेतृत्व में ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी व भामाशाह निमित पुनमिया व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।विद्यालय की बालिकाओं ने संस्कृत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।मंच संचालन गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने किया।
उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली की पहल पर जिला कलेक्टर पाली के आओ गांव चले अभियान के तहत नगर के सरकारी विद्यालयों में 29 शिक्षक शैक्षणिक व्यवस्थार्थ लगाएं है।राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सेवटो का बेरा गोद लेकर वहां कक्षा-कक्षों का जीर्णोद्वार व रसोई घर का निर्माण करवाया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





