मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई।

SHARE:

चितौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
शक्ति सुरक्षा अभियान’ के तहत डिकॉय ऑपरेशन लगातार जारी, मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई*

चित्तौड़गढ़, 16 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा डिकॉय ऑपरेशन लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ एवं थाना चंदेरिया क्षेत्र में विभिन्न गरबा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में कल एवं गुरूवार शाम को चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन के दौरान विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखते हुए मनचलों के विरुद्ध तथा अभद्र टिप्पणियां करने एवं स्टंट करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

*थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़*
निगरानी एवं गश्त के पॉइंट: थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में जय अम्बे गरबा महोत्सव, त्रिपोलिया; मेवाड़ महोत्सव, भारत बाग; दुर्गा माता गरबा महोत्सव, माली मोहल्ला नाडोलिया; मेवाड़ महोत्सव समिति, श्रीनाथ गार्डन, सेतु मार्ग तथा नवदुर्गा मंडल, भोईं खेड़ा स्कूल के पास कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी एवं गश्त की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
*कार्रवाई का विवरण:*
भारत बाग के बाहर कार्रवाई: भारत बाग के बाहर बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट करते हुए तथा लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए पाए गए। कालिका यूनिट द्वारा दो युवकों को डिटेन किया गया।
श्रीनाथ गार्डन गरबा स्थल पर कार्रवाई: मेवाड़ महोत्सव समिति, श्रीनाथ गार्डन, सेतु मार्ग पर डिकॉय ऑपरेशन के दौरान पांच युवकों को डिटेन किया गया
युवकों के नाम चेतन
पुलिस टीम कोतवाली चित्तौड़गढ़ की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम:- एएसआई श्यामा, कांस्टेबल गायत्री,बीना,प्रियंका,पुष्पा, दुर्गा, कृष्णा, रीना,आकांक्षा,लीला,रेखा एवं रेणुका।

*थाना चंदेरिया*
निगरानी एवं गश्त के पॉइंट: थाना चंदेरिया क्षेत्र में रंगास्वामी बस्ती, चंदेरिया एवं झांतला माता स्थल पर कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी एवं गश्त की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
थाना चंदेरिया की कालिका यूनिट टीम: हेड कांस्टेबल ललिता महिला कांस्टेबल कृष्णा एवं विजयंता, ।

जिला पुलिस अधीक्षक ने श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। गरबा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, अशोभनीय टिप्पणियां करने तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment