चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से आज तीसरे चरण की गणना में निकले 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए
तीन चरणों में कुल 21 करोड़ 40 लाख 12 हजार 100 रुपए की दानराशि प्राप्त*
मंडफिया (चित्तौड़गढ़)। श्री सांवलिया सेठ के भंडार की 09 अक्टूबर 2026 को खोली गई दानपेटी की गणना के तीसरे चरण में 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए की दानराशि प्राप्त हुई।
तीन चरणों में अब तक कुल 21 करोड़ 40 लाख 12 हजार 100 रुपए की दानराशि की गणना हो चुकी है।
भंडार से प्राप्त शेष दानराशि की गणना बुधवार, 14 अक्टूबर को चौथे चरण में की जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 23




