डीएसटी एवं भूपालसागर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
*458 किलोग्राम डोडाचूरा एवं एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त*
चित्तौड़गढ़, 13 अक्टूबर 2026 । डीएसटी एवं भूपालसागर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 458 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। एक स्कॉर्पियो गाड़ी ज़ब्त की गई ।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डीएसपी कपासन के सुपरविजन में सोमवार मध्य रात्रि को थानाधिकारी भूपालसागर रणजीत सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में दौराने नाकाबंदी बबराना से बूल रोड पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई जो नाकाबंदी को तोड़ते हुए गाड़ी को भगाने का प्रयास किया जिसको स्टॉप स्टिक द्वारा पंचर किया गया चालक गाड़ी को बूल गांव के बाहर पंचर हालत में छोड़कर खेतों की तरफ झाड़ियां में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया 458 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा एवं स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया गया। तथा उक्त अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
*पुलिस टीम :-* थानाधिकारी रणजीत सिंह पु.नि., सउनि तेजमल, कानि. पीराराम, राधेश्याम, माधव लाल, प्रधान, भरत, चालक अक्षय ।
*डीएसटी टीम :-* हैडकानि.- भूपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, कानि.- दुर्गाराम, विक्रम, दीपक l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




