एसएमसी एवं एसडीएमसी की मासिक बैठक का आयोजन।
खुडाला (फालना)।
पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला में संस्था प्रधान श्री राजेश पुरी की अध्यक्षता में एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर अक्षय पेटिका भी खोली गई, जिसकी राशि विद्यालय विकास के लिए जमा की गई। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह,रामकिशोर गोयल,अमित मेहता,रंजना कंवर,भावना सुथार,और स्थानीय विद्यालय का वार्ड पार्षद भरत चौधरी सहित एसएमसी एवं एसडीएमसी के कई सदस्य उपस्थित रहे*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 42




