श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 09 करोड 35 लाख 65 हजार 100 रुपए

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 09 करोड 35 लाख 65 हजार 100 रुपए

Oplus_131072
,
ठाकुरजी के मासिक मेले के पहले दिन खोला भंडार,
शेष राशि की गणना सोमवार को की जाएगी

चितौडगढ जिलें सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से पहले चरण की गणना में निकले 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए। ज्ञात हो कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कृष्णपक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ का दो दिवसीय मासिक मेला प्रारंभ हुआ। मासिक मेले के पहले दिन शुक्रवार को ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया। शुक्रवार को पहले चरण की राशि की गणना की गई। जिसमें 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि की गणना में से शेष बची राशि की गणना सोमवार को दूसरे चरण के रूप में की जाएगी। ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। शुक्रवार को पहले चरण की गणना करने के दौरान चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल के सीईओ दिनेश धाकड़, मंदिर मंडल लेखाधिकारी रामसिंह गुर्जर, मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, पवन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, मंदिर व संपदा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल शर्मा, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, बालभोग प्रभारी भेरुलाल गुर्जर, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारीलाल गुर्जर, उदय नाथ, सहायक कैशियर जितेंद्र त्रिपाठी सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।

*श्री सांवलिया सेठ को धराया आकर्षक श्रृंगार*………शुक्रवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ को आकर्षक व भव्य श्रृंगार धारण कराया गया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कृष्णपक्ष चतुर्दशी के पावन पर्व पर ओसरा पुजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करवाकर आकर्षक व भव्य श्रृंगार धारण करवाया।

*आज होगी विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी*………..श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की वर्षों पूरानी परम्परा के अनुसार प्रतिमाह कृष्ण पक्ष अमावस्या को विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज कृष्ण पक्ष अमावस्या को स्थानीय देवकी सदन धर्मशाला परिसर में विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचकर ठाकुरजी के महाप्रसाद को ग्रहण करेंगें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई