कोमल नायक ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर मारपीट एवं एससी-एसटी उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की मांग की।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कीमत रिपोर्ट

कोमल नायक ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर मारपीट एवं एससी-एसटी उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की मांग की

चित्तौड़गढ़। दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को हुई कथित मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकियों के संबंध में परिवादी कोमल नायक ने दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित परिवाद प्रस्तुत किया।

परिवाद में शिव शंकर लक्ष्कार एवं पवन लक्ष्कार सहित संबंधित व्यक्तियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिवादी ने मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत लागू होने वाले प्रावधानों के अनुसार जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

परिवादी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि घटना की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच करवाई जाए, संबंधित साक्ष्यों एवं गवाहों को सुरक्षित किया जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

परिवादी ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई