99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी ईको कार जब्त

SHARE:

*पुलिस थाना बेगूं एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई*
*99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी ईको कार जब्त*

दिनांक 06 अक्टूबर 2026 । एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बेगूं एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम ने 99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी ईको कार को जब्त किया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किए जाने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपालसिंह कानावत, पुलिस उपअधीक्षक बेगूं अंकित कुडी के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू चम्पाराम के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा डीएसटी की सूचना पर मंगलवार को एन.एच. 27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 99 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी हुई ईको कार को जब्त किया हैं। पुलिस द्वारा नाकाबन्दी के दौरान डोडाचूरा से भरी ईको कार का पीछा करने पर कार चालक कार छोडकर फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी हैं। इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।
पुलिस टीम थाना बेगू:-
एसआई सीताराम, कांस्टेबल रमेश,
रणवीर, कुंजबिहारी ,चालक राजेंन्द्र।
डीएसटी :- हैड कानि भूपेन्द्रसिह,
राजदीप सिंह, कांस्टेबल दीपक,
विजय, विक्रम,दुर्गाराम।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई