चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा
भादसोड़ा कांग्रेस की बैठक में उठी स्थानीय व निष्ठावान उम्मीदवार को टिकट देने की मांग।
कार्यकर्ताओं ने कहा- पार्टी हित में सक्रिय कार्यकर्ता को मिले मौका, आगामी चुनाव जीतना लक्ष्य
भादसोड़ा मंडल कांग्रेस की बैठक लोहारिया महादेव में मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और प्रत्याशी चयन पर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिकट वितरण में ऐसे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान और क्षेत्र में सक्रिय हो। इस दौरान हाल ही में नगरपालिका कपासन में हुए चुनाव का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने के बाद भी भाजपा को समर्थन देकर भाजपा का चेयरमैन बनाने में सहयोग करने वाले लोगों की टिकट वितरण से पहले पहचान की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने ऐसे मामलों को पार्टी हित के विपरीत बताते हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही अवसर देने की मांग रखी।
मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में संगठित होकर कार्य करें। निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाने की मांग को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनाव में संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत को लक्ष्य बनाकर पूरी ताकत से संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह , दिनेश चष्टा,
पूर्व प्रधान गोविंद सिंह,
कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश शर्मा, अशोक लड़ा मंडल अध्यक्ष बानसेन,
मनोहर जी जाट,
मिट्ठू लाल जाट रेवलिया,
पवन शर्मा नगर अध्यक्ष,
शंभु लाल सुथार, अकबर अली बोहरा
समस्त मडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





