‘स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी’ के तहत विद्यालयों में वेस्ट टू बेस्ट गतिविधि आयोजित
सादडी 28सितंबर।
फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली की प्रेरणा से चलाई जा रही’ स्वच्छ सादड़ी हरित सादडी’ परियोजना के तहत हैप्पी किड्स स्कूल सादड़ी में फिनिश सोसायटी के सहयोग से वेस्ट टू बेस्ट गतिविधि आयोजित की गई तथा स्वच्छता को अपना स्वभाव बनाने का संकल्प लिया गया। संस्था प्रधान मोतीसिंह ने बताया कि विद्यालय में आयोजित वेस्ट टू बेस्ट गतिविधि का उद्देश्य लोगों को अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में स्कूल के बच्चो ने बेकार सामग्री से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएँ तैयार कर ‘वेस्ट टू बेस्ट” का संदेश दिया।इस अवसर पर फिनिश सोसाइटी के हिम्मत राम व राजेंद्र कुमार ने बताया कि कचरे का उचित प्रबंधन कर उसे उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है, जिससे स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।उन्होंने सभी को स्वच्छता को स्वभाव बनाने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर डूंगालाल,रविंद्र सिंह,दिलीप कुमार,कुलदीप सिंह,गोविंद कुमार तेजाराम,नुपूर जैन,पूजा राजपुरोहित,मीनाक्षी मालवीय,पायल राठौड़,कविता प्रजापत व हस्तु प्रजापत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं जो स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना के तहत जन जागरुकता अभियान चला रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





