भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करे-माली

SHARE:

भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करे-माली

देसूरी,पाली।

शहीद ए आजम भगत सिंह ने हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूलकर अपना सर्वस्व भारत माता को समर्पित कर दिया।हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करें ।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की प्रार्थना सभा में भगतसिंह जयंती पर व्यक्त किए।
माली ने कहा कि भगतसिंह का पूरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ था। जलिया वाला बाग हत्याकांड ने 12वर्ष के भगतसिंह को उद्वेलित किया। क्रांतिकारी गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनके विचारों व कार्यों ने देश भर में आजादी की अलख जगाई।इस अवसर पर संस्था प्रधान जगदीश ने भी विचार व्यक्त करते हुए भगतसिंह के सपनों का विकसित भारत बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विनोदपुरी,कलावती मीना ,धनराज सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई