सूर्यवंशी परिवार की बैठक में चोदहकोसीय भंडारे की तैयारियों पर मंथन।

SHARE:

सूर्यवंशी परिवार की बैठक में चोदहकोसीय भंडारे की तैयारियों पर मंथन

अयोध्या,यूपी
पुराबाजार। राजेपुर स्थित मां पिपरा भवानी एवं बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार को सूर्यवंशी परिवार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जय सिंह सरायरासी की ओर से प्रायोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत आयोजित होने वाले चोदहकोसीय भंडारे की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान परिवार के सदस्यों ने भंडारे को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न सुझाव रखे। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं एवं लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, सेवा कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर विचार-विमर्श किया गया।
सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी की सामूहिक सहभागिता जरूरी है। बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा भंडारे के दौरान पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
बैठक के बाद सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति अयोध्या के अध्यक्ष भगवान बख्शा सिंह ने सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के लिए आपसी सहयोग, सामूहिक सहभागिता और बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी लोग मिल-जुलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, जिससे आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में सूर्यवंशी परिवार के सदस्य मौजूद रहे और सभी ने आगामी चोदहकोसीय भंडारे को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई