खुडाला-फालना में 28 से आयोजित होगी 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में 28 सितंबर से 04 अक्टूबर तक 70वीं राज्य स्तरीय (17 व 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा ने बताया की इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन कर आदेश जारी किए हैं। इस हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन स्थानीय महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय खुडाला- फालना में किया गया। बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह राणावत उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पाली ने की। राणावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की प्रतिनियुक्त सभी कार्मिकों पूरी लगन, निष्ठा व समर्पण से कार्य करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाये। बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आवास, भोजन, स्वागत, सांस्कृतिक, अनुशासन व नियंत्रण कक्ष सहित राज्य के सभी 9 मंडलों के लिए प्रमाण पत्र लेखन समितियां बनाई गई हैं। उद्घाटन व समापन समिति का नेतृत्व प्रधानाचार्य राजेश पूरी व श्रीगोपाल पारीक करेंगे। इस अवसर बाली ब्लॉक शारिरीक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहें। साथ ही बैठक में प्रधानाचार्य कविता गहलोत,भंवर सिंह राजपुरोहित,अशोक कुमार,सोहन लाल,मोहन लाल बावल,अब्दुल करीम टांक,रूपाराम माली,मदन लाल परमार,सोहन लाल पायक,मुकेश शर्मा,सुरेन्द्र सिंह राठौड,अंजू आदरा,हिरालाल परमार,रतन लाल हिंडानी,दलपत राज चौधरी,रूपा राम सहित प्रतिनियुक्त कार्मिक, निर्णायक, शारिरीक शिक्षक व विधालय स्टॉफ उपस्थिति रहा। बैठक का संचालन भंवर परिहार ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





