*नव प्रवेशित छात्रों के आमुखीकरण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित*
फालना। एस.पी.यू. (पी.जी.) कॉलेज, फालना में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के आमुखीकरण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं एवं महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और प्रतिभा को निखारने का मंच है। विद्यार्थी नियमित अध्ययन के साथ NSS, NCC, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें एवं कक्षाओं में नियमित उपस्थिति बनाए रखें।
एनसीसी प्रभारी डॉ ललित कुमार ने बताया कि NCC विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, साहस, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना विकसित करता है। नव प्रवेशित विद्यार्थी NCC की गतिविधियों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व को मजबूत बना सकते हैं।
NSS प्रभारी डॉ चेनाराम ने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
खेल अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। नियमित खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है
साथ ही NCC, NSS, एवं खेल प्रभारियों द्वारा वर्ष पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवको द्वारा सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा कार्यक्रम के अंत में डॉ युधिष्ठिर शर्मा द्वारा सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन सहायक आचार्य ओम प्रकाश द्वारा किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





