चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं**
*डी.एन.टी. परिवारों के बच्चों को वर्बोलेब्स ओ.पी. सी. प्राइवेट लिमिटिड ने सामाजिक सरोकार के तहत वितरित किये वस्त्र*
कपासन 23 सितम्बर मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं हो सकता उक्त विचार समाज सेवी नेमीचंद जैन ने नवाचार संस्थान के कार्यक्षेत्र में संचालित शाला पूर्व शिक्षा केंद्रों के पर समाज के वंचित एवं पिछड़े परिवारों के बच्चों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये ।
नवाचार संस्थान के सचिव अरूण कुमावत ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि वर्बोलेब्स ओ.पी. सी. प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर की डायरेक्टर पृथ्वी जैन के प्रयासों से यह पुनित कार्य सफल हो पाया। संस्थान की प्रोग्राम ऑफिसर सुमन दाधीच ने वर्बोलेब्स ओ.पी. सी. प्राइवेट लिमिटिड, उदयपुर का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और उनकी भावी योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आगे भी सर्दी के मौसम में बच्चों को गरम वस्त्र वितरण की आयोजना है। अभी संस्थान के 4 गांवों (भील बस्ती, मोडारडा, कांकरिया एवं मेवदा कॉलोनी) के सेन्टर पर आने वाले 110 बच्चों को ड्रेस वितरण किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





