*राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जादरी में जिला स्तरीय 14 वर्षीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन, वेदांश और माधुरी रहे विजेता*—————————————
*जादरी,फालना (पाली):
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जादरी में आयोजित जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 180 खिलाड़ियों (122 छात्र एवं 58 छात्राओं) ने हिस्सा लेकर अपने बौद्धिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया*
*समापन समारोह के मुख्य अतिथि ठा. सा. अभिमन्यु सिंह एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्री राजेंद्र सिंह सांधू रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ठा. सा. जगपाल सिंह, ठा. सा. मदन सिंह ,मनोहर सिंह, श्याम सिंह जोधा,समाज सेवी अमित मेहता,सुगन लाल गवारिया, बलवंत सिंह (सुमेरपुर), नरपत सिंह राठौड़, गणपत सिंह राठौड़, अचलाराम जी प्रजापत, खेमाराम भोपाजी, पूनम सिंह राजपुरोहित, नारायण सिंह राजपुरोहित एवं गुमान सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे*
*कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक प्रताप सिंह राव एवं जबर सिंह आढा द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से मालम सिंह राठौड़, शिवराज सिंह, गणेश शर्मा, देवी सिंह एवं जितेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही*
*प्रतियोगिता के परिणाम:
* बालक वर्ग: *विद्या भारती पब्लिक स्कूल (सुमेरपुर) के वेदांश राजपुरोहित ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया*
* *बालिका वर्ग: सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (पाली) की माधुरी गदावत ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया*
*प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ये दोनों खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही, मेजबान स्थानीय विद्यालय जादरी की बालिका टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





