70वीं पाली जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू।

SHARE:

मुंडारा में 70वीं पाली जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

मुंडारा,गिरधारी मेवाड़ा।

70वीं पाली जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 टैगोर उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंडारा के तत्वावधान में आयोजन किया गया।
14 वर्षीय छात्र क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का उद्धघाटन ग्रामीण विकास पंचायत राज आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व अध्यक्ष वकील मंडल बाली विजयराज चौधरी के मुख्य आतिथ्य,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाली राजेन्द्रसिंह सांदू की अध्यक्षता,उप जिला प्रमुख डॉ. जगदीश चौधरी,सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य सकाराम, निजी शिक्षण संघ बाली अध्यक्ष मांगीलाल परमार, निजी शिक्षण संघ बाली सचिव फणेन्द्र त्रिवेदी के विशिष्ठ आतिथ्य व प्रतियोगिता संयोजक बाबूलाल चौधरी एवं मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री देवासी ने खेलकूद प्रतियोगिता उद्धघाटन की घोषणा कर ध्वजारोहण किया।खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिता की शपथ दिलाई गई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए देवासी ने कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में उच्चतम प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ गावं, शहर,माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें।
सीबीईओ बाली राजेन्द्रसिंह सांदू ने कहा कि खिलाड़ी एक ही खेल के प्रति ध्यान आकर्षित कर भविष्य सवारे न कि मोबाइल में खेल खेले।
खेलकूद प्रतियोगिता मंडल संयोजक छेलेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में पाली, बाली, देसुरी, रोहट, सुमेरपुर, रानी, सोजत व मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक की 21 टीमों के 336 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे है।
आयोजक व टैगोर सेकेंडरी स्कूल संस्थाप्रधान बाबूलाल चौधरी ने अतिथियों, भामाशाहों, खिलाड़ियों व प्रतियोगिता खिलाड़ियों का आभार जताया।
इस अवसर पर केसाराम परिहार,भुताराम चौधरी,मुकेश चौधरी, डूंगाराम चौधरी, भरत चौधरी, दिनेश चौधरी, मोतीलाल बावल, नाथूराम बावल, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हीराराम रावलिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जसाराम परिहार, विजय चौधरी,राजाराम चौधरी, विनोद परिहार आदि भामाशाह व ग्रामवासी मौजूद रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता का प्रथम मैच मॉर्डन पब्लिक कोसेलाव व रोज हिल्स खिंवाड़ा एवं पी एम श्री खुडाला व इम्मानुएल मारवाड़ जंक्शन के बीच हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment