*गांव जोबा में गवरी महोत्सव में गौ सम्मान का आह्वान, ग्रामीणों ने लिया गौ रक्षा का संकल्प।
*जोबा, देसूरी (पाली)।* गांव जोबा में पारम्परिक गवरी लोकनाट्य महोत्सव के दौरान बुधवार को *गौ सम्मान आह्वान अभियान* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माताजी मंदिर चौराहे पर सैकड़ों ग्रामीणों व गवरी खेल्या कलाकारों की उपस्थिति में गौ माता के महत्व, संरक्षण व संवर्धन पर जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि गौ माता सिर्फ पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और गवरी की तरह ही हमारी आस्था का प्रतीक है। गौ रक्षा करना हर ग्रामीण का कर्तव्य है।
इस दौरान अभियान के तहत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, युवाओं और बुजुर्गों से *गौ सम्मान संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर* करवाए गए। सभी ने गौ माता की सेवा सुरक्षा हेतु केंद्रीय कानून बने गौ तस्करी रोकने में सहयोग का संकल्प लिया।
इस अवसर पर माताजी नवयुग मित्र मंडल अध्यक्ष दलपत सिंह राठौड़ समिति सदस्य भैराराम, बाबूलाल, नरेश कुमावत, प्रकाश कुमावत, नरेश देवासी जसाराम देवासी व ग्रामवासियों ने कहा कि गवरी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव जोबा में गवरी महोत्सव के दौरान गौ सम्मान अभियान के तहत हस्ताक्षर करते ग्रामीण।
गौ सम्मान आह्वान अभियान जिला प्रभारी दलपत सिंह राठौड़
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





