*अवैध चंदन तस्करी पर बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई।
*211 किलो 820 ग्राम अवैध चंदन की लकड़ी व कार जब्त,2 तस्कर गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़,14 सितंबर 2026।अवैध चंदन तस्करी के विरूद्ध बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 211 किलो 820 ग्राम अवैध चंदन की लकड़ी से भरी क्रेटा कार को जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेंज उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में एएसआई हरिराम मय जाप्ता ने दौराने सर्कल गश्त कस्बा बडीसादडी में घण्टाघर की तरफ आई संदिग्ध क्रेटा कार को रजवाड़ी होटल के पास रूकवाई जाकर चालक मूनव्वर हुसैन मन्सुरी पिता मुस्तफा हुसैन मन्सुरी मुस्लमान निवासी इन्द्रा कॉलोनी बडीसादडी एवं चालक के पास वाली सीट पर बैठे परवेज रज्जा पिन्जारा पिता मकसूद उर्फ मसुद हुसैन मुस्लमान निवासी इन्द्रा कॉलोनी बडीसादडी जिला चितौडगढ से कार के अन्दर रखे बोरों के बारे में पूछा जिस पर उक्त दोनों द्वारा कोई सन्तोषप्रद जबाब नही दिया। उक्त दोनों मूनव्वर हुसैन मन्सुरी एवं परवेज रज्जा पिन्जारा की कब्जेशुद्धा क्रेटा कार की नियमानुसार तलाशी ली जाकर कुल 211 किलो 820 ग्राम अवैध चन्दन की लकडी को जब्त किया जाकर क्रेटा कार को जब्त किया गया। अभियुक्तगण मूनव्वर हुसैन मन्सुरी एवं परवेज रज्जा पिन्जारा को बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध चन्दन की लकडी परिवहन करने से गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर जाकर अनुसंधान जारी है।
अभियुक्त मूनव्वर हुसैन मन्सुरी के विरूद्ध पूर्व में पुलिस थाना कोतवाली चितौडगढ एवं पुलिस थाना भादसोडा में प्रकरण दर्ज होकर जैर ट्रायल है।
पुलिस टीमथाना बडीसादडी – एएसआई हरिराम, कांस्टेबल बाबुलाल,दिनेश, ओमप्रकाश,धर्मीचंद ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





