सुमेर,देसूरी,पाली।
पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम गिरी जी महाराज का आज दिनांक 9-9-2026 को कालेश्वर महादेव सुमेर में प्रथम बार आगमन हुआ। महाराज जी ने अपने साथ पधारे हुए संतो के साथ कालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर, सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही कालेश्वर महादेव सुमेर पौराणिक इतिहास के बारे जानकारी ली। मंहत श्री कालकानंद गिरी जी ने बताया कि श्री प्रेमगिरी जी महाराज मेरे पंच गुरुओं में से है, और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते है। आज कालेश्वर महादेव सुमेर में दर्शन करने और भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आपका आगमन हुआ। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात् श्री प्रेम गिरी जी महाराज मोड़ेंस्वर महादेव मंदिर शोभावास में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पधारे। इस पुनीत अवसर पर चारभुजा गढ़बोर के पुजारी श्री चेतन जी गुर्जर, भक्तराज मोड़ा राम जी देवासी,विक्रम सिंह आकर, समाजसेवी कमलेश सोनी, नरेंद्र सिंह घाणेराव सहित अनेकानेक भक्तों ने महाराज श्री प्रेम गिरी जी से आशीर्वाद लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





