अयोध्या में सीएसआर परियोजनाओं के ज़रिए विकास और महिला सशक्ति करण को बढ़ावा- आदर्श त्रिवेदी
अयोध्या।
अयोध्या में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के माध्यम से विकास कार्यों और महिला सशक्ति करण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएसआर बॉक्स (CSRBOX) / भारतकेयर्स (BharatCares) के वरिष्ठ प्रतिनिधि आदर्श त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से अयोध्या में सीएसआर की भागीदारी को तेज़ी से बढ़ाया जा रहा है। मुख्य पहल और परियोजनाएं:
7 से अधिक कंपनियों की सहभागिता: बीते 2 वर्षों में लगभग 7 प्रमुख सीएसआर कंपनियों को अयोध्या में विकास परियोजनाओं से जोड़ा गया है।
खाद एवं पर्यावरण-मित्र पहल: स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए खाद निर्माण यूनिट स्थापित की जा रही है, जिसमें उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और महिला उद्यमिता दोनों को बढ़ावा देगी।
आय में वृद्धि का लक्ष्य: इस मॉडल के माध्यम से जुड़ी महिलाओं की मासिक आय को ₹55,000 से ₹75,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे पहले लखनऊ में 4 स्थानों पर यह सफल प्रयोग किया जा चुका है।
आगामी योजनाएं:
इंडिगो (IndiGo) छात्रवृत्ति: युवाओं के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजनाएं शुरू की जाएंगी। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की पहल: क्षेत्र में 90 बोरवेल लगवाने तथा 1,000 से अधिक युवतियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की योजना है।
आदर्श त्रिवेदी ने कहा कि श्रीराम जी की जन्मभूमि पर कार्य करने का अवसर मिलना बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत का यह दायित्व है कि वह सरकार की नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास कार्यों को गति दे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





