चितौडगढ रिपोर्ट नरेन्द्र सेठिया
भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई, 316 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा चूरा व कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 08 सितंबर 2026। भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 316 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर क्रेटा कार को जब्त किया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपाल सिंह कानावत व पुलिस उप अधीक्षक रावतभाटा शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी भैसरोड़गढ़ कमलचंद मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाकर सोमवार को मण्डेसरा से लोठियाना की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबन्दी के दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार के चालक व उसके साथी ने पुलिस जाप्ते को देखकर लोठियाना की तरफ भगा ले गया जिसका पिछा किया तो ब्रहामणी नदी मे गाडी पत्थर से टक्करा गई। उक्त क्रेटा कार को घेरा देकर पकडा व संदिग्ध कार की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान अवैध डोडा चुरा 316 किलो 170 ग्राम मिला जिनको मय क्रेटा कार सहित जप्त कर दोनों अभियुक्त अजमेर जिले के नसीराबाद थाना अंतर्गत ईतडो़ का मोहल्ला लोहरवाडा़ निवासी कालूराम पिता हरचन्द जाति जाट उम्र 40 साल व गोपाल पिता मंगलाराम जाति जाट उम्र 74 को गिरफतार किया गया। थाना भैसरोडगढ पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजिबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीम थाना भैसरोडगढ :-
थानाधिकारी कमलचंद मीणा, एएसआई शम्भू लाल, हैड कानि. राधेश्याम, कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, रामरूप,धर्मेन्द्र,लक्ष्मण, ब्रजराज,सोनूराम,किशन लाल ,ड्राईवर बलवीर सिंह।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





