ऐसीबीईओ माली ने बालिका घाणेराव,गुड़ा भोपसिंह,संग्राम नाड़ी व चारभुजा ढाणी विद्यालय का किया निरीक्षण।
घाणेराव,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह व राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी व चारभुजा ढाणी घाणेराव का शाला संबलन कर निर्देश दिए।कार्यवाहक संस्था प्रधान जब्बर सिंह राणावत ने बताया कि माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा सराहा।उन्होनें पुस्तकालय विज्ञान के जनक डा एस आर रंगनाथन के जीवन पर प्रकाश डाला व पुस्तकालय विज्ञान के 5सूत्रो की व्याख्या की। प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने , अध्ययन करने व हस्तलेख सुधार के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर देवाराम,ममता शर्मा,लीला मेघवाल,लीला कुमारी गर्ग , संतोष,विवेकानंद मीणा,आत्माराम ,मंजू परिहार व पहाड़ सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह , राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी व चारभुजा ढाणी का शाला संबलन किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान गजेंद्र कुमार देवड़ा,रविंद्र व जैम्स मैथ्यू सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





