तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, वार्डवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

SHARE:

अभिराम दास वाड में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, पार्षद सुल्तान अंसारी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, वार्डवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अयोध्या। अशर्फी भवन क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अभिराम दास वाड पार्षद सुल्तान अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई इस भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में वार्डवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष मंडल मुकेश तिवारी एवं महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान लोगों में देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा लेकर यात्रा में कदम से कदम मिलाया।
वहीं कंचन भवन के पास रामदेव यादव पहलवान द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना की।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश पहुंचता है।
तिरंगा यात्रा में वार्डवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा और लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment