साप्ताहिक भक्ति सत्संग आसपास गांवों के सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट निकुंभ 10 अगस्त 2026 श्री चंदा माता मंदिर पर 292 वां साप्ताहिक भक्ति सत्संग आसपास गांवों के सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ लाभार्थी गमेर लाल, चुन्नीलाल अमन कुमार डांगी भड़ परिवार निवासी पुनावली द्वारा परिवार में 80 वर्षीय वृद्ध माता मोती बाई के उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए आयोजित करवाया गया। परिषद के संरक्षक राजमल दरबार ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम भानुजा के सत्संग मंडल एवं राम धुन मंडल का अभिनंदन किया गया। यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट की गई। दिव्य मंगल आरती में प्रसाद लाभार्थी परिवार द्वारा वितरित किया गया। भजन प्रवाहक रोड मल खाबिया, पुजारी सुरेश दास वैष्णव, कौशल्या सुथार, ललित कुमावत नन्नाणा, भेरूलाल सुथार, भेरूलाल लोहार, लच्छी राम जाट, पुष्कर मेनारिया, तुलसीराम बड़ी सादड़ी ने माता रानी के सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर देर तक श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। अतिथियों का आभार परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने जताया। दिव्य मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण में व्यवस्था प्रभारी शौकीन पोरवाल, रमेश कुमार कर्मठ, देवकरण स्वर्णकार, किशन लाल लोहार ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment