फूलन देवी की जयंती पर निषाद पार्टी का प्रदर्शन,सीबीआई जांच की मांग।

SHARE:

फूलन देवी की जयंती पर निषाद पार्टी का प्रदर्शन,सीबीआई जांच की मांग

अयोध्या। पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी की मौत की सीबीआई जांच कराने और उनकी हत्या की साजिश में शामिल लोगों को जेल भेजने की मांग की।
नेता रविंद्र निषाद ने फूलन देवी की संपत्ति पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उसे मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। साथ ही फूलन देवी के नाम पर शिक्षण संस्थान और कौशल विकास केंद्र खोलने की मांग की।रविंद्र निषाद ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सपा-बसपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और निषादराज मित्र थे, लेकिन वर्तमान में निषाद समाज को निशाना बनाया जा रहा है। तोरोमाफी में धार्मिक स्थल निर्माण के दौरान निषाद परिवारों के घर प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया गया। मांग की गई कि परिवारों के घर न तोड़े जाएं और धार्मिक स्थल का निर्माण कुछ दूरी पर कराया जाए।सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और निषाद समाज के अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment