ऐसीबीईओ माली ने सादड़ी के विद्यालयो का किया शाला संबलन सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय सेठ फुटरमल हिम्मतमल बाफना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं 1 व देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी का शाला संबलन कर निर्देश दिए।
शहरी संकुल प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी प्रथम मीठालाल बोराणा ने बताया कि माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा सराहा।माली ने विजयनगर साम्राज्य के प्रतापी शासक कृष्णदेवराय के जीवन व विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात संस्था प्रधान इंदुबाला से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर बसंती,गिरधारी लाल रैगर,युवराज गौड़ व फरीन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
तत्पश्चात माली ने देवीचंद मयाचंद बोरलाईवाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी का शाला संबलन किया।माली ने स्वतंत्रता दिवस पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को विजयनगर साम्राज्य के प्रतापी शासक कृष्णदेव राय के जीवन व विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकाश डाला।माली ने नवोदय प्रवेश परीक्षा व लाडो योजना आवेदन व रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जांचा व कार्य पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने एम डी एम ,दूध वितरण,पुस्तकालय पुस्तक वितरण व मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार ,मोहनलाल जाट ,कानाराम सोलंकी,शिवपाल सिंह,हेमंत कुमार गर्ग ,गौरवसांदू व खुशवंती टेलर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभागीय अधिकारी विद्यालयों में पहुंच कर शाला संबलन एप के माध्यम से विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति को परखते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





