चित्तौड़गढ़ में सुंदरकांड मंडलों के विस्तार पर जोर, धार्मिक बैठक आयोजित।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट चित्तौड़गढ़ में सुंदरकांड मंडलों के विस्तार पर जोर, धार्मिक बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), 7 अगस्त 2026। जिले में धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती को लेकर शुक्रवार को कैलाश नगर स्थित वृंदावन गार्डन में श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल से जुड़े पदाधिकारियों एवं संतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान प्रभारी सीताराम जी, संत परमेश्वर दास महाराज सहित जिलेभर के विभिन्न सुंदरकांड मंडलों के संचालक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य चित्तौड़गढ़ जिले में अधिक से अधिक सुंदरकांड मंडलों का गठन करना तथा उन्हें संगठित रूप से जोड़ना रहा। इस अवसर पर संत परमेश्वर दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि यदि जिले में लगभग 500 सुंदरकांड मंडलों का गठन हो जाता है, तो बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चित्तौड़गढ़ आगमन एवं धर्मसभा आयोजन की संभावना मजबूत हो सकती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों में आस्था और आध्यात्मिक जागरूकता का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कुकड़ेश्वर धाम के प्रदीप मिश्रा के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिवालयों में जल अर्पण जैसी परंपराएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही हैं।

संत परमेश्वर दास महाराज ने सुंदरकांड पाठ और भगवान हनुमान की भक्ति को समाज में आध्यात्मिक शक्ति एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि इससे लोगों को मानसिक संबल प्राप्त होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक सुंदरकांड मंडलों के गठन का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए इसे धार्मिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। साथ ही विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने तथा नियमित धार्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए धार्मिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की अपील की गई। इस दौरान बैठक में मौजूद मंडलों को बागेश्वर धाम जन सेवा समिति से जोड़ने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया भी पूरी करवाई गई। निर्धारित प्रपत्र में मंडल प्रभारी एवं सदस्यों के नाम एवं विवरण भरवाकर शपथपत्र सहित पंजीकरण करवाया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment