छतों के प्लास्टर गिरने का बन रहा खतरा

SHARE:

चितौडगढ,खबर लोकेशन- सांवलियाजी नरेन्द्र सेठिया

सांवलियाजी धर्मशाला में रुकने वाले यात्रियों की जान दांव पर,
छतों के प्लास्टर गिरने का बन रहा खतरा

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ की धर्मशाला में रुकने व आने जाने वाले यात्रियों की जान दांव पर लगी हुई है। ज्ञात हो कि श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की विभिन्न धर्मशालाओं का जिर्णोद्धार होना बहुत ही जरूरी हो गया है। मंदिर मंडल की यशोदा बिहार धर्मशाला, नंदिनिकेतन धर्मशाला, देवकी सदन धर्मशाला सहित विभिन्न धर्मशाला में छतों के प्लास्टर तथा धर्मशालाओं के छज्जे टूट कर नीचे गिरने की कगार पर आ गए हैं। भगवान श्री सांवलिया सेठ की कृपा से ही अभी तक किसी श्रद्धालुओं के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है। लेकिन मंदिर मंडल की यह विभिन्न धर्मशालाएं बड़े हादसे को न्योता भी दे रही है। धर्मशाला में कई जगह छत से प्लास्टर गिर चुका है व जर्जर अवस्था में छत नजर आ रही है। कई श्रद्धालुओं ने तो यह भी बताया कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्रतिमाह करोड़ों रुपए की राशि प्राप्त होती है लेकिन मंदिर मंडल के द्वारा श्रद्धालुओं की इन व्यवस्थाओं की तरफ संबंधित अधिकारियों, प्रशासन व नेताओं का ध्यान नहीं जाना आश्चर्य का विषय बना हुआ है। कुछ श्रद्धालुओं ने तो यह बताया कि शायद मंदिर प्रशासन किसी हादसे के इंतजार में है।
@Rajcmo
@DMChittorgarh
@Chghpolice

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment