राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए ऋषि राज राणावत का चयन,विद्यालय में खुशी।।

SHARE:

राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए ऋषि राज राणावत का चयन,विद्यालय में हर्ष।
फालना,पाली।
कनकराज सावंतराज लोढ़ा पब्लिक स्कूल, फालना के लिए गर्व का क्षण है कि विद्यालय के कक्षा 9 के प्रतिभाशाली छात्र ऋषि राज राणावत ने देहरादून में आयोजित प्री नेशनल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर ऋषि राज राणावत का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आगामी दिसंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष कोचर ने बताया कि ऋषि राज की यह सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, फालना एवं राजस्थान का नाम रोशन करेगा।
प्रधानाचार्य डॉ. कोचर ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री अभिमन्यु सिंह दहिया एवं सुश्री गीता रानी के समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने ऋषि राज को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment