चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
अमरा भगत गौशाला पहुंचे एसपी,पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
भादसोड़ा, 30 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को अमरा भगत गौशाला का निरीक्षण किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अनगढ़ देव तीर्थ स्थल पहुंचकर दर्शन किए तथा जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। ओंकार लाल लोहार ने बताया कि हमारा भगत गौशाला अमरा भगत गौशाला में पौधा रोपण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकी दास वैष्णव, भादसोड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा, कैलाश जाट पीपलवास, सूर्य प्रताप सिंह गुढ़ा, बाबूलाल माली, एडवोकेट कैलाश जाट, मिट्ठू सिंह, पूजा सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एसपी यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से हरियाली बढ़ाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





