फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार,अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी डिटेन।

SHARE:

दो अलग-अलग कार्रवाई, तीन वर्ष से फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार,अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी डिटेन।

चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान एवं पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की सदर एवं भदेसर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में 42 किलो गांजा बरामदगी के प्रकरण में तीन वर्षों से फरार चल रहे थाना के टॉप-10 वांछित आरोपी राजू जटिया को गिरफ्तार किया है। वहीं 5 किलो 113 ग्राम अवैध अफीम बरामदगी के एक प्रकरण में अनुसंधान के दौरान संलिप्त पाए गए एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया।

*पहली कार्रवाई : सदर थाना पुलिस ने तीन वर्ष से फरार टॉप-10 वांछित एनडीपीएस आरोपी को किया गिरफ्तार*

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट के लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में 42 किलो गांजा बरामदगी के प्रकरण में तीन वर्षों से फरार चल रहे थाना के टॉप-10 वांछित आरोपी राजू जटिया पिता खेमराज जटिया (26 वर्ष), निवासी सुरपुर, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार होकर हैदराबाद में आइसक्रीम का व्यवसाय कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह राजस्थान आया हुआ है, जिस पर गठित टीम ने तकनीकी इनपुट एवं आसूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गांजा तस्करी नेटवर्क एवं अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम :- पुलिस निरीक्षक, प्रेम सिंह,
एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल डूंगर सिंह,
नरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह,

*दूसरी कार्रवाई : भदेसर थाना पुलिस ने अफीम तस्करी प्रकरण में बाल अपचारी को किया डिटेन*

भदेसर थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अनुसंधान के दौरान कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत एक बाल अपचारी को डिटेन किया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 मार्च 2026 को उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान गोवर्धनलाल जाट एवं मदनलाल जाट, निवासी हाज्याखेड़ी, थाना भदेसर, के कब्जे से 5 किलो 113 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अनुसंधान के दौरान इस प्रकरण में बाल अपचारी की संलिप्तता सामने आने पर उसे विधिक प्रक्रिया के तहत डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह, चित्तौड़गढ़ भेजा गया। पुलिस प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी गहन अनुसंधान कर रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment