चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट बिलानाम जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
खबर का लौकेशन भदेसर/ ग्राम पंचायत करेड़िया के गांव चरलिया के ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपखंड अधिकारी भदेसर को ज्ञापन सौंपते हुए बिलानाम (सरकारी) भूमि पर किए गए कथित 10 बीघा जमीन अवैध कब्जे कर लिया है उस को हटाने तथा संबंधित आवंटित भूमि का आवंटन निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति भेरूलाल मेघवाल के द्वारा बिलानाम भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार समझाइश देने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाने और नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर करेडिया ग्राम पंचायत के प्रशासक कालुराम गाड़री पूर्व सरपंच रमेश दास वैष्णव इंद सिंह मुकेश खंडेलवाल भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल शर्मा अन्य गांव वासी की उपस्थिति में ज्ञापन सोफा
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





