चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
निकुंभ स्थित श्री चंदामाता मंदिर परिसर में 290 वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग के अवसर पर भजन गायकों ने मातारानी के भजनों से उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भक्ति और आस्था के इस आयोजन की शुरुआत गिरधारी गंधर्व कन्नौज ने गणेश वंदना से की। श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि भक्ति सत्संग कस्बे के प्रहलाद लाल, अशोक कुमार, घनश्याम लाल, कपिल, कल्पेश अग्रवाल द्वारा परिवार में वैवाहिक आयोजन सानंद संपन्न होने के उपलक्ष में आयोजित करवाया गया। लाभार्थी परिवार को यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से माता रानी की छवि भेंट की गई। संरक्षक लक्ष्मी लाल चपलोत, नंदकिशोर लोहार, राजमल दरबार, रमेश चंद्र कर्मठ, तिलक राज सहलोत ने लाभार्थी परिवार का अभिनंदन किया। भजन प्रवाहक रोडमल खाबिया, भेरूलाल लोहार,भारत सिंह बिनोता,ममता जैन, ललिता कुमावत मिन्नाणा, कौशल्या सुथार पीन्ड, रामेश्वर दशोरा, पुष्कर मेनारिया ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। दिव्य मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण में व्यवस्था सहयोगी शौकीन पोरवाल, जसराज मेनारिया, कैलाश चंद्र मेनारिया भाटोली, सुरेश सुथार, गोटू लाल लोहार, देवकरण स्वर्णकार ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया। आभार वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल ने जताया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





