चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने कपासन थाने का किया ओचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान नवीन थाना भवन में पाई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए, इसके बाद पुलिस हैडक्वाटर द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की,
इससे पूर्व पुलिस जवानों ने पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया,
निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने थाने में मौजूद पुलिस जवानों से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया, इसी दौरान एसपी ने थाने में मौजूद फरियादियों से भी चर्चा कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया, इस दौरान थाना अधिकारी सुनील शर्मा सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा,
इस दौरान एसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट व अनर्गल टिप्पणी करने वालों, हथियार लहराकर पोस्ट डालने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी, संगठित अपराध, आदतन अपराधियों, व हार्ड कोर अपराधों पर शिकंजा कसा जाएगा ताकि अपराध न बढ़े,
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




