शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ देसूरी ने गुड़ा भोपसिंह,संग्राम नाड़ी,चारभुजा की ढाणी व घाणेराव विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी, चारभुजा ढाणी व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाणेराव का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।संस्था प्रधान गजेंद्र कुमार देवडा ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह के प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम की जानकारी ली।माली ने मिशन मानस के तहत नेत्र ज्योति जांच का शुभारंभ किया।तत्पश्चात माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने एबीएल किट के प्रभावी उपयोग के लिए निर्देशित किए।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।माली ने कक्षा 5के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए आवेदन करवाकर परीक्षा तैयारी करवाने के लिए कहा।इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह गेहलोत,भैरूलाल,प्रमिला नरुका,सुरेश कुमार मीना,ऊषा शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी,चारभुजा की ढाणी व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाणेराव में विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।माली ने स्टाफ द्वारा नामांकन वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों को सराहा। तत्पश्चात माली ने शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान रविंद्र,कुंदन सिंह व पूर्ण सिंह चूंडावत सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण कर एप के माध्यम से शाला संबलन किया जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment